फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली से आएंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, सुधांश पंत का नाम तय, रविवार को हो सकता है एलान

Sat, 30 Dec 2023 09:12 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की बारी है। डीजीपी उमेश मिश्रा की जगह उत्कल रंजन साहू को चार्ज दे दिया गया है। अब मुख्य सचिव उषा शर्मा की जगह सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनाए जाने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
राजस्थान के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान को रविवार को नया मुख्य सचिव भी मिल जाएगा। उषा शर्मा की जगह सुधांश पंत का राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनना लगभग तय हो चुका है। पहले इस पद के लिए संजय मल्होत्रा का नाम सबसे आगे था। लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें छोड़ने से मना कर दिया है। इसलिए अब पंत के नाम पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


सुधांश पंत दिल्ली में मेडिकल एंड हेल्थ विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछली गहलोत सरकार में ही वे पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे। लेकिन सरकार से अनबन के चलते उन्हें पहले रेवेन्यू बोर्ड और फिर एचसीएम रीपा में भेज दिया गया। इसके बाद पंत दिल्ली चले गए थे। दरअसल, मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार से छह महीने का एक्सटेंशन मिलने से पिछली गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था।

पहले संयम मल्होत्रा का चला था नाम
राजस्थान के मुख्य सचिव की दौड़ में कई नाम चले थे। इनमें संयज मल्होत्रा और सुधांश पंत के अलावा, दिल्ली में तैनात वी श्रीनिवास, राजस्थान में काम कर रहे राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, अभय कुमार और रोहित कुमार के नाम भी दावेदारों में थे। लेकिन बाद में यह साफ होने लगा कि ब्यूरोक्रेसी का चेहरा दिल्ली से ही आएगा। इनमें संजय मल्होत्रा का नाम सबसे आगे था। वे वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू विभाग में तैनात हैं। लेकिन उन्हें केंद्र सरकार ने रिलीव करने से मना कर दिया। दिल्ली में वे बजट से जुड़े कामों में लगे हैं।
विज्ञापन


इसलिए अब सुधांश पंत राजस्थान के नए सीएस होंगे। 91 बैच के आईएएस सुधाशं पंत वरिष्ठता में 7वें नंबर पर हैं। उनसे उपर संजय मल्होत्रा, रोहित कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, वी श्रीनिवास और सुबोध अग्रवाल आते हैं। हालंकि, राजस्थान में पहले ही कई मुख्य सचिव वरिष्ठता लांघ कर बनाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें