फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: पाप का घड़ा किस तरह उजागर होता है ये राजस्थान में दिख रहा है; ये गहलोत सरकार नहीं, गृह लूट सरकार है

Sat, 29 Jul 2023 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान दौरे पर नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देश और प्रदेश की जनता ने समझा है, जिसके चलते जनता का आशीर्वाद चुनाव में भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की और जानकारी ली। मैंने कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता एक मिनट भी सरकार को सहन करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता एकतरफा आशीर्वाद भाजपा को देने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देश और प्रदेश की जनता ने समझा है, जिसके चलते जनता का आशीर्वाद चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि जहां तक गहलोत सरकार का सवाल है मैंने पहले ही कहा था यह गहलोत नहीं गृह लूट सरकार है। घर को लूटो और दिल्ली में अपने आकाओं को भेजो। हर स्तर पर भ्रष्टाचार अराजकता हो रही है। लाल डायरी की खूब चर्चा है। आप सबके ध्यान में आया होगा। जब पाप का घड़ा भरता है तो किस तरीके से उजागर होता है। भ्रष्टाचार हमें स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ रेप के केस जिस तरह सामने आ रहे हैं। दलित महिलाओं के शोषण का मामले सामने आ रहे हैं। मैं यही कहना चाहूंगा कि राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए। आज इस तरीके के परिस्थिति राजस्थान जैसे शांतिप्रिय राज्य में बन गई है।
विज्ञापन


24 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले राजस्थान में सामने आए हैं। 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क कर ली गई, जबकि गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी की बात कहती है। जेपी नड्डा ने कहा कि जिस तरीके से पेपर लीक हुआ युवाओं के साथ बहुत ही बहुत अन्याय हुआ है, युवा ठगा सा महसूस कर रहा है और इस गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें