कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर आरएलपी ने नागौर से हनुमान बेनीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब तक कयासों के पेंच में फंसी इस सीट पर हनुमान की पत्नी कनिका के मैदान में उतरने की उम्मीद थी लेकिन अब बेनीवाल के प्रत्याशी घोषित होने बाद मामला साफ हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के सामने अब एक बार फिर आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद आरएलपी इस सीट से हनुमान की पत्नी कनिका को मैदान में उतारेगी लेकिन अब इस तरह के कयासों को विराम देते हुए बेनीवाल खुद चुनावी रण में उतरेंगे।
विज्ञापन
इधर ज्योति मिर्धा के सामने हनुमान के नाम की घोषणा के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस सीट पर अब मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। इसके पहले भी ज्योति मिर्धा दो बार हनुमान की वजह से चुनाव हार चुकी हैं।