फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के दो अस्पतालों में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर, जांच जारी

Sun, 18 Aug 2024 10:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जवाहर नगर के मोनी लेक अस्पताल और सीके बिरला अस्पताल में मेल के जरिये बम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने अस्पताल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां भर्ती मरीजों को तत्काल प्रभाव से शिफ्ट किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जवाहर नगर स्थित मोनी लेक हॉस्पिटल में बम की सूचना मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार को मेल के जरिये हॉस्पिटल में बम प्लांट होने की खबर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल परिसर को घेर लिया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील करके व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मेल आईडी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सुबह 9 बजे से सर्च ऑपरेशन जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरा होने में और 3 घंटे का समय लग सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम जनता से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। खबर अपडेट की जा रही है....

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें