फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: बिजनेस पार्टनर से परेशान होकर व्यापारी ने की आत्महत्या, बोला- मुझे दोनों ने बहुत टॉर्चर किया

Thu, 22 Jun 2023 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में नगीना व्यापारी ने आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने बिजनेस पाटनर पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। वीडियो में कहा है, मुझे इतना टॉचर किया गया कि अब आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मामला गलता गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला इच्छावतान बदनपुरा का है।
विज्ञापन
नगीना व्यापारी ने आत्महत्या कर लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबिद खान (40) ने अपने ही घर में बुधवार दोपहर तीन बजे जहर खा लिया था। तबीयत खराब होने के बाद परिजन SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। यहां रात साढ़े 10 बजे मौत हो गई थी। आबिद की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें अंसार और लतीफ नाम के दो युवकों का नाम था।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा था, इनकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं, आबिद का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें से आत्महत्या से पहले का एक वीडियो भी मिला है। इस घटना के बाद बुधवार रात में ही आबिद के छोटे भाई वाजिद खान की रिपोर्ट पर लतीफ और अंसार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आबिद के भाई वाजिद खान ने बताया, अंसार और लतीफ के साथ आबिद नगीनों का बिजनेस करता था। रामगंज थाने में अंसार और लतीफ ने धोखाधड़ी का मामला आबिद के खिलाफ दर्ज करवाया था। मामले में FR लगने के बाद साल 2020 से आबिद अपना कारोबार अलग करने लगा।

इसके बाद से दोनों उसके भाई को टॉर्चर कर रहे थे। बाजार बदनाम कर रखा था और नगीनों का माल बिकने नहीं देते थे। आबिद को इनके द्वार धमकी दी थी कि तुझे जयपुर में काम नहीं करने देंगे और बर्बाद कर देंगे। इसके बाद भी दोनों नहीं माने। बुधवार दोपहर करीब दो बजे को कोर्ट से आबिद घर लौटा था। बिना खाना खाए कमरे में सोने चला गया। करीब एक घंटे बाद बेहोशी की हालत में मिला, जब हॉस्पिटल ले गए तो रात में मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने से पहले बनाए वीडियो में कहा, मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। कारोबार और हर चीज से। बिजनेस नहीं कर सकता, मार्केट में काम नहीं कर सकता। लतीफ और अंसार ने मुझे इतना परेशान कर दिया। मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं है। मैं जानता हूं, ये गुनाह है पर क्या करूं। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा। मेरा पूरा करियर, सारी मेहनत, सब कुछ इन लोगों ने खराब कर दिया। मेरा सारा पैसा इन्होंने बाजार में रुकवा दिया। पहले भी इन्होंने मेरे साथ गलत किया था।

मेरे घरवालों के साथ भी इन्होंने गलत किया था। दोबारा ये बाजार में मुझे इतना टॉर्चर करने लग गए। मुझे कभी-भी रास्ते में मिलते तो कुछ न कुछ हरकत करते रहते हैं। मैं इन लोगों की वजह से जीवन में इतना परेशान हो चुका हूं, मुझे समझ नहीं आता क्या करूं। मेरे पर आत्महत्या करने के अलावा कुछ भी रास्ता नहीं है। अपनों को खोते हुए देखा है, मैंने इस टाइम पर। मुझे ये पता होता कि मैं काम करके इन लोगों की नजरों में इतना खटकूंगा तो मैं कभी इन लोगों के साथ काम नहीं करता। आज पूरी तरह से मुझे बर्बाद कर चुके हैं ये दोनों। मेरे बच्चे हैं छोटे। जाहिद भाई मैं खास तौर पर आपसे रिक्वेट करता हूं, इन दोनों को कभी भी मत छोड़ना। इनको जरूर सजा दिलवाना। इन्होंने मेरी जिंदगी जीना हराम कर चुके हैं।

मेरी बच्चियों...अल्लाह उन्हें अच्छा रखे। मैं जानता हूं अल्लाह-ताला मैं गलत कर रहा हूं, ये गुनाह है। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो चुका हूं...बहुत ही ज्यादा। आए दिन कुछ न कुछ कर ये मुझे इतना टॉर्चर कर चुके हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या कंरू? किससे कहूं अपने दिल की बात। बाजार में मेरे पैसे-माल कहीं भी अटका देते हैं। ये मेरे साथ बहुत गलत कर रहे हैं। इन्होंने मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें