फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया ध्वजारोहण, कहा- ये दिवस भारत की एकता का प्रतीक

Thu, 15 Aug 2024 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। राजस्थान की डबल इंजन सरकार चहुमुंखी विकास की योजनाओं पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कार्यालय में ध्वजारोहण करते प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थित रही। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि भारत की आजादी और एकता का प्रतीक है। भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार चहुमुंखी विकास की योजनाओं पर कार्य कर रही है। केंद्र के साथ राज्य सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश कर मिसाल कायम की है। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को केंद्रीय योजनाओं के साथ राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। विकसित भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों की इस शृंखला को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। 

राठौड़ ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश में आज के हालात से हमें भी सजग होने की आवश्यकता है। इसके लिए देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना होगा। इस दौरान जयपुर शहर सांसद मंजु शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक की उपस्थिति में भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनीष पारीक ने बताया कि कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों के साथ नृत्य पर रंगारंग प्रस्तुति दी तो वहीं कविताओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें