फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पहले चरण का प्रचार खत्म; इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

Wed, 17 Apr 2024 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पहले चरण के लोकसभा चुनावों के लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो गया। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होने जा रहे हैं। जानिए सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक कैंपेन में कौन आगे रहा। 
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रचार बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण की 12 सीटों के चुनाव का प्रचार शाम पांच बजे पूरा हो गया। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने राजस्थान के लिए 40-40 स्टार प्रचार घोषित किए, लेकिन दोनों ही पार्टियों में स्टार प्रचारकों में कुछ ही राजस्थान आए। भाजपा की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी स्टार प्रचारकों में शामिल थे। राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी स्टार प्रचारक बनाई गईं, लेकिन इनमें से सिर्फ पीएम, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री की सभाएं ही यहां हुईं। वसुंधरा राजे तो पूरी तरह कैंपेन से नदारद ही रहीं।

विज्ञापन




दूसरी तरफ कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 40 स्टार प्रचारक बनाए थे, जिसमें 21 केंद्रीय नेताओं को शामिल किया था। उनमें से केवल 6 नेता ही प्रचार करने राजस्थान के रण में उतरे हैं। प्रचार खत्म होने के दिन तक भाजपा के शीर्ष नेताओं में पीएम, गृह मंत्री, रक्षा मत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम की करीब 60 सभाएं और रोड शो राजस्थान में हो चुके हैं। इनके अलावा स्थानीय स्तर पर रोड शो और सभाओं की बात की जाए तो करीब 400 से ज्यादा सभाएं और रोड शोह हुए हैं।

अमित शाह से शुरुआत
राजस्थान में भाजपा के कैंपेन की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने सीकर में रोड शो के जरिए की। इसके बाद उन्होंने अलवर, बीकानेर में सभा जयपुर में रोड शो किया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी सबसे ज्यादा सक्रिय 
राजस्थान का पूरा चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जा रहा है। इसलिए उनकी सक्रियता भी यहां सबसे ज्यादा रही। मोदी ने कोटपूतली से अपने प्रचार की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने चूरू, बाड़मेर, करौली, दौसा में भी सभा और रोड शो किए।

नड्ढा ने झालावाड़ से की शुरुआत 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से अपने चुनाव कैंपेन की शुरुआत की। 

कांग्रेस में राहुल सबसे कम प्रियंका सबसे ज्यादा सक्रिय
पहले चरण के लिए बात कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के राजस्थान दौरे और प्रचार की करें तो इस बार राहुल गांधी सबसे कम सक्रिय रहे। वहीं, प्रियंका गांधी सबसे ज्यादा सक्रिय रहीं। कांग्रेस ने रणनीतिक तौर पर इस बार प्रचार का ज्यादातर जिम्मा स्थानीय नेताओं और प्रत्याशियों को ही दे रखा है। प्रियंका गांधी ने तीन सभाएं और एक रोड शो किया। वहीं, राहुल गांधी और अध्यक्ष खरगे ने दो-दो सभाएं कीं। इसके अलावा सोनिया गांधी और दीपेंद्र हुड्डा ने एक-एक सभाएं कीं। प्रियंका गांधी ने जयपुर, जालौर और दौसा में तीन चुनावीं सभाएं कीं। इसके अलावा अलवर शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।

राहुल गांधी सिर्फ एक बार राजस्थान आए 
राहुल गांधी सिर्फ एक बार राजस्थान आए और इस दौरान उन्होंने अनूपगढ़ और फलोदी में सभाएं कीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दो बार राजस्थान के दौरे पर आए। पहली सभा उन्होंने चित्तौड़ में कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में की। फिर खरगे ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजस्थान में एक सभा में हिस्सा लिया। जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र में सोनिया गांधी ने सभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें