कलेक्टर की फर्जी आईबनाकर ठगी का प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर जिला स्तरीय अधिकारियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से पैसे मांगने की कोशिश की। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी तुरंत कलेक्टर को दी, जिससे ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने तत्काल जिला कलेक्टर को घटना की सूचना दी। इसके चलते साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। साइबर ठगी के प्रयास की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को भी घटना की जानकारी दी। साथ ही साइबर थाने पर परिवाद दर्ज कराने की कार्रवाई भी की गई है।
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि तीन-चार जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनको व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से पैसे मांगने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि कोई उजबेकिस्तान का नंबर है जिस पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की फोटो लगी हुई है।
इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों के ग्रुप में और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की। जिला कलेक्टर में किसी को भी मैसेज मिलने पर पैसे नहीं डालने तथा सावधान रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने एसपी को आईपी ऐड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने के भी निर्देश दिए हैं।