फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ई-मित्र संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार, श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने की एवज में मांगे थे एक लाख

Thu, 09 May 2024 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिता की मौत के बाद श्रमिक डायरी के आधार पर श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने की एवज में ई-मित्र संचालक ने व्यक्ति से मांगे थे एक लाख रुपये।
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी ई-मित्र संचालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की विशेष अनुसंधान टीम (एस.आई.यू.) जयपुर ने गुरुवार को रिश्वत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय ग्राम पंचायत लसाड़िया पंचायत समिति फागी जिला जयपुर के ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान टीम  (एस.आई.यू.) जयपुर को परिवादी ने शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके पिता की मृत्यु होने पर श्रमिक डायरी के आधार पर श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने की एवज में ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर एक लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है। एसीबी की विशेष अनुसंधान टीम जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की कार्रवाई करते हुए ई-मित्र संचालक विश्राम गुर्जर को एक लाख रुपये (30 हजार रुपये भारतीय मुद्रा और 70 हजार रुपये डमी करेंसी) रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें