फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: वक्फ बोर्ड की कार्रवाई से 70 लोग बेघर, डिप्रेशन में आई 22 साल की युवती की मौत

Wed, 14 Aug 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने मस्जिद नगा मियां की कमेटी के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत रामगंज इलाके के घोसियों के रास्ते स्थित मस्जिद के आसपास बसे 70 लोगों को उनके घरों से बेदखल कर दिया गया।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में घोसियों के रास्ते के अंदर नगा मियां की मस्जिद स्थित है। मस्जिद परिसर के आसपास 510 गज की जमीन पर लोग 200 साल से रहते हुए आ रहे थे, जिनका केस मस्जिद कमेटी से चल रहा था।

विज्ञापन


आपको बता दें कि ये लोग मिसकीन शाह दरगाह घाट गेट स्थित उनकी औलाद में से हैं। अब वह केस हारने के बाद इनसे इनका मकान खाली करा लिया गया है। वक्फ बोर्ड द्वारा यह घर खाली करा कर यह घर अब मस्जिद कमेटी को दे दिया है, जिसकी वजह से यह इनके घर के अंदर 22 साल की जवान लड़की की आज मौत हो गई है।

बताया जा रहा है, उसने अपना घर खोने की वजह से डिप्रेशन में आकर तबीयत बिगड़ी, आज उसने अपनी जान गवां दी। उसके बाद यह लोग बहुत परेशान होकर मस्जिद के बाहर अपना घर वापस मांगने के लिए बैठ गए हैं। अपने घर को क्षतिग्रस्त होते हुए देख कुछ लोग बेहोश हो गए और वक्फ बोर्ड को बंद करवाने की मांग भी की। आसपास के पड़ोसियों का कहना है, इन लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। इनको अपने घर वापस मिलना चाहिए। वक्फ बोर्ड द्वारा बेघर किए गए लोगों को वक्फ बोर्ड के ऊपर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें