फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाते 6 सटोरिये पुलिस हिरासत में, हिसाब के रजिस्टर समेत अन्य सामान बरामद

Wed, 17 Apr 2024 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट का सट्टा चला रहे 6 लोगों को जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल और लेपटॉप के साथ ही करोड़ोंे रुपये के सट्टे के हिसाब का एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पकड़े गए सटोरिये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट का सट्टा  चला रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से तीन लैपटॉप, 18 मोबाइल, जिओ फाइबर राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई कर श्रवण सिंह चौधरी, अजित सिंह, हिम्मत सिंह, प्रकाश चंद, देवीलाल और विष्णु खटीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और करोड़ों रुपयों के सट्टे के हिसाब का रजिस्टर जब्त किया है।

आरोपियों ने पुलिस से छिपने के लिए टोड़ी मोड़ पर एक बाड़े में बने कमरे को सट्टा चलाने का ऑफिस बना रखा था लेकिन पुलिस ने जगह ढूंढकर आरोपियों को धरदबोचा। अब पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें