फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंत्री धारीवाल के घर थाली बजाकर किया विरोध, लाल डायरी भी लहराई

Wed, 26 Jul 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में बुधवार को लाल डायरी और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास पर पहुंचकर चम्मच-थाली बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। पीएम मोदी के दौरे से पहले राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा जमकर स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेसी विधायकों के घरों पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया और जयपुर में UDH मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास बाहर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता धारीवाल के आवास के मेन गेट पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाल डायरी भी लहराई।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रक्षाॉ भंडारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जंगलराज के खिलाफ प्रदेश स्तर पर नहीं सहेगा। राजस्थान अभियान चल रहा है, जिसमें महिला मोर्चा को विधायकों के घरों पर थाली नाद प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन


वहीं, इस प्रदर्शन के बाद हम शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर जनसंपर्क करके आमजन को एक अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में आने का आह्वान करेंगे। राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच लाल डायरी बनाम मणिपुर हिंसा अपने आप में बड़े मुद्दे हो गए हैं। भाजपा कांग्रेस अपने-अपने हिसाब से इन दोनों मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही है। आम जनता के मुद्दे पूरी तरीके से गौण दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें