फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की ओर से CM भजनलाल शर्मा को भेंट की गई गोल्डन टिकट, बुकिंग की सुविधा शुरू

Sat, 05 Apr 2025 08:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IPL 2025 Golden Ticket: राजस्थान रॉयल्स के नेतृत्व ने IPL 2025 के लिए अपनी तैयारियों के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक विशेष गोल्डन टिकट भेंट किया गया।
विज्ञापन
गोल्डन टिकट भेंट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की तैयारियों के तहत राजस्थान रॉयल्स ने एक खास पहल के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा और राज्य के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को “गोल्डन टिकट” भेंट किया। यह सम्मान राजस्थान रॉयल्स के नेतृत्व मंडल सह-मालिक मनोज बडाले, चेयरमैन रंजीत बरठाकुर, सीईओ जेक लश मैक्रम और प्रेसिडेंट राजीव खन्ना द्वारा दिया गया।

विज्ञापन


यह गोल्डन टिकट दोनों गणमान्य व्यक्तियों को इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के सभी घरेलू मैचों में विशेष प्रवेश की सुविधा प्रदान करेगा। इन मैचों की शुरुआत 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी।

विज्ञापन


टीम की तैयारियों और स्टेडियम अनुभव पर चर्चा
इस अवसर पर हुई मुलाकात के दौरान, राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने टीम की आईपीएल 2025 के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी बताया गया कि दर्शकों को एक अविस्मरणीय स्टेडियम अनुभव देने के लिए रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी ने कई नई पहलें और तकनीकी नवाचार किए हैं, जिनकी जानकारी भी इस मीटिंग में साझा की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- पीछे रह गए लोगों की चिंता करने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है

टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू
रॉयल्स के घरेलू मुकाबलों का रोमांच देखने के इच्छुक फैंस अब बुक माय शो ऐप पर आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ मैचों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्थित बॉक्स ऑफिस 7 अप्रैल से टिकट बिक्री के लिए खुल जाएगा। बॉक्स ऑफिस के संचालन और टिकटों की उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: गंगानगर से पहुंचे दर्शक स्टेडियम के बाहर बिताई रात, 7 अप्रैल से शुरू होगी टिकट बिक्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें