केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो समाज पीछे रह गए लोगों की चिंता करता है, वह हमेशा आगे बढ़ता है। हमें इस पर विचार करना होगा कि कैसे समाज के कमजोर लोगों को संबल प्रदान कर उन्हें भी आगे की कतार में खड़ा किया जा सकता है।
शनिवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, राजस्थान (महिला प्रकोष्ठ) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्रदत्त सृजन क्षमता हम सब लोगों के पास में है, जिसके आधार पर ही समाज ने प्रगति भी की है। उसको नए-नए तरीकों से आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आने वाले पीढ़ी प्रेरित हो सकें। शेखावत ने कहा कि हमें इस प्रगति के साथ पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता हमेशा महसूस करना होगी, तभी समाज में पीछे खड़े व्यक्ति भी अग्रिम पंक्ति में आ सकेगा।
यह भी पढ़ें: दिव्यांगजनों की सेवा के लिए SBI की पहल, ब्रह्माकुमारी संस्थान को दी 13 सीटर ट्रैवलर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज को व्यवसाय के नए क्षेत्रों में भी काम करने की जरूरत है। इस पर विचार करना होगा कि हमारे पैतृक व्यवसाय से आगे निकलकर हमारी आने वाली पीढ़ियां किस तरह नए क्षेत्रों के व्यसाय में समाहित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, दो दिन में एक जैसे तीन हादसे
दृढ़ संकल्प से समाज में लाया जा सकता है ट्रांसफॉर्मेशन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दृढ़संकल्प वह ताकत होती है, जो किसी भी समाज में ट्रांसफॉर्मेशन ला सकता है। दो लोग मिलकर भी यह ट्रांसफॉर्मेशन ला सकते हैं। हमें ऐसे लोगों की तलाश करनी होगी और उनका समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुहिम को अगर, अधिक से अधिक समर्थन मिलेगा तो दूसरे लोग भी समाज में ट्रांसफॉर्मेशन लाने की दिशा में प्रेरित होंगे, इससे न केवल व्यक्तिगत सम्मान बढ़ेगा, बल्कि समाज का सम्मान भी बढ़ेगा।