फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFS Transfer List: राजस्थान सरकार ने 44 IFS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, अरिंदम होंगे प्रधान मुख्य वन संरक्षक

Wed, 07 Feb 2024 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार देर रात वन विभाग में बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 44 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जबकि सात आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल सरकार अब लगातार प्रशासिक फेरबदल कर रही है। आईएएस, आईपीएस के बाद अब आईएफएस यानी भारतीय वन सेवा के अफसरों की तबादला सूची भी जारी कर दी गई है। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में भारतीय वन सेवा के 44 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची में अरिंदम तोमर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त जयपुर लगाए गए हैं। शिखा मेहरा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक FCA जयपुर लगाया गया है। उदय शंकर-अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) जयपुर लगाए गए हैं। राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जयपुर लगाए गए हैं।

इसके अलावा के.सी.ए. अरुण प्रसाद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) जयपुर लगाए गए हैं। राजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक, जयपुर लगाए गए हैं। पी. काथिरवेल, मुख्य वन संरक्षक, भरतपुर, एसआर बैंकटेश्वर मूर्थी, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, उदयपुर, डॉ. चंदाराम मीणा, मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं बंदोबस्त, जयपुर, अनूप के आर, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रणथंभौर, सवाई माधोपुर, रूप नारायण मीणा, सदस्य सचिव, राजस्थान जैव विविधता मंडल, जयपुर और राम करन खेरवा, मुख्य वन संरक्षक, कोटा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें