फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: विला खरीद मामले में एसीएस शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, एसीबी जांच और गिरफ्तारी पर रोक की मांग

Mon, 23 Nov 2026 03:12 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

64 विला खरीद मामले में एपीओ चल रहे एसीएस शिखर अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एसीबी जांच, गिरफ्तारी और कार्रवाई पर रोक की मांग की है। हाईकोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी।

विज्ञापन
शिखर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कंपनी से 64 विला खरीदने के मामले में एपीओ चल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने याचिका दायर कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच पर रोक लगाने, गिरफ्तारी से राहत देने और किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन इसी सप्ताह मामले की सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

शिखर अग्रवाल की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्हें गलत तरीके से इस मामले में फंसाया जा रहा है। इसके लिए वही दलीलें दी गई हैं, जो उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में रखी थीं। हालांकि, राजस्थान सरकार इस मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुकी है। ऐसे में शीर्ष अदालत शिखर अग्रवाल की याचिका पर कोई आदेश देने से पहले राज्य सरकार का पक्ष भी सुनेगी।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर एयरपोर्ट: शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई ट्रैफिक, दो दिन में 273 विमानों की आवाजाही

हाईकोर्ट ने 19 नवंबर को राहत देने से किया था इनकार

शिखर अग्रवाल ने 17 नवंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ एसीबी की जांच को चुनौती दी थी। 19 नवंबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की थी। इसके बाद अब अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

एसीबी की एफआईआर में सामने आया था 64 विला का मामला

इस पूरे मामले में शुरुआत में शिखर अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से एक ही कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदने का मामला सामने आया था। दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर को खुलासा किया था कि आईएएस शिखर अग्रवाल, उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल के भीतर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड (

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें