फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस: रन फॉर एनवायरमेंट में दौड़े लोग, वन मंत्री ने किया 33 एयर क्वालिटी स्टेशन का उद्घाटन

Mon, 05 Jun 2023 05:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाते वन मंत्री। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में जारी नवीन वन नीति में पौधरोपण को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों सहित आमजन की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। वन मंत्री सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में चेतना लाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में 33 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्घाटन तथा जमवारामगढ़ के थोलाई स्थित इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क का शिलान्यास किया। इस मौके पर वन विभाग ने निःशुल्क दो हजार पौधों का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन


वैट लैंड और ग्रास लैंड विकास के लिए 40 करोड़ और विश्व सांभर झील विकास के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित

इस अवसर पर वन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैट लैंड और ग्रास लैंड विकास के लिए 40 करोड़ रुपये और विश्व प्रसिद्ध सांभर झील के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में 2-2 लव कुश वाटिका का कार्य प्रगति पर है।

जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन मंत्री, उद्योग मंत्री, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर, वन और पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष  नवीन महाजन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) मुनीश कुमार गर्ग सहित अन्य अतिथियों ने राजस्थान ई-वेस्ट प्रबंधन नीति, राजस्थान जलवायु परिवर्तन नीति, राजस्थान वन नीति 2023, प्लास्टिक वेस्ट इंवेट्राइज़ेशन प्रतिवेदन सहित राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा पूर्व में आयोजित हैक द वेस्ट हैकाथॉन के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


नवीन महाजन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी शेयर की
कार्यक्रम में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष नवीन महाजन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी शेयर की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें