फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 8th Board Result: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम, 12 लाख 33 हजार 703 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित

Wed, 17 May 2023 04:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने A ग्रेड प्राप्त करने वाली अजमेर की सबरीन बानो तथा उदयपुर के जय सोनी से दूरभाष पर बात की तथा इन्हें बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया। शिक्षा निदेशालय के शिक्षा विभागीय परीक्षा के पंजीयक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 13 लाख 5 हजार 355 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 12 लाख 33 हजार 702 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। कुल परीक्षा परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


इनमें जयपुर जिले के सर्वाधिक 1 लाख 23 हजार 933 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं जैसलमेर से सबसे कम 14 हजार 303 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली का प्रावधान था। इस आधार पर 95 हजार 226 परीक्षार्थियों ने ए ग्रेड, 4 लाख 74 हजार 924 परीक्षार्थियों ने बी ग्रेड, 5 लाख 76 हजार 782 परीक्षार्थियों ने सी ग्रेड एवं 86 हजार 770 परीक्षार्थियों ने डी ग्रेड प्राप्त किया। वहीं 86 हजार 777 परीक्षार्थी पूरक घोषित हुए। 

2 हजार 438 परीक्षार्थियों का परिणाम विविध कारणों से रोका
डॉ. कल्ला ने बताया कि 2 हजार 438 परीक्षार्थियों का परिणाम विविध कारणों से रोका गया है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने A ग्रेड प्राप्त करने वाली अजमेर की सबरीन बानो तथा उदयपुर के जय सोनी से दूरभाष पर बात की तथा इन्हें बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम
शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि आठवीं बोर्ड का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल के 5वीं-8वीं पेज के रिजल्ट टैब में उपलब्ध रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, पंजीयक रामस्वरूप जांगिड़, सहायक निदेशक अनिल व्यास, रजनीश भारद्वाज और अनुभाग प्रभारी गणेश बोहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें