फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने सुनाई सजा: बाइक छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत, महिला एएसआई को 3 साल की जेल; 500 रुपये लेते पकड़ी गई थी

Wed, 02 Sep 2026 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बांदीकुई थाने की तत्कालीन महिला एएसआई ललिता शर्मा को रिश्वतखोरी के मामले में तीन साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा हुई। अदालत ने रिश्वत मांगने और 500 रुपये लेने के साक्ष्यों को पर्याप्त माना।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश राजेश दडिया ने रिश्वतखोरी के पांच साल पुराने मामले में बांदीकुई थाने की तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ललिता शर्मा को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी महिला पुलिस अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बाइक छोड़ने के एवज में मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन

मामला अलवर जिले के रैणी निवासी हरिओम शर्मा की शिकायत से जुड़ा है। हरिओम ने 12 मार्च 2021 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बांदीकुई थाने में तैनात एएसआई ललिता शर्मा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को छोड़ने और हादसे के लिए जिम्मेदार दूसरे वाहन को जब्त करने के बदले रिश्वत मांग रही थीं। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में दो हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सामने आई। सत्यापन के दौरान ही महिला अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से 500 रुपये लेने की बात भी सामने आई।

पढ़ें: सास को कांग्रेस से टिकट, दो बहुओं ने ठोकी निर्दलीय ताल; घर-घर पहुंची परिवार की सियासी लड़ाई

पूरी रकम बरामद नहीं हुई, फिर भी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बची हुई 1,500 रुपये की राशि पर फेनोफ्थलीन पाउडर लगाया गया, लेकिन कार्रवाई के दौरान यह राशि मौके से बरामद नहीं हो सकी। इसके बावजूद मामले की सुनवाई अदालत में जारी रही।

अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि पूरी रिश्वत राशि बरामद नहीं होने से आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती, क्योंकि रिश्वत मांगने और शिकायतकर्ता से 500 रुपये लेने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। अदालत ने अभियोजन पक्ष के तर्कों और साक्ष्यों को स्वीकार करते हुए एएसआई ललिता शर्मा को दोषी ठहराया और तीन साल के कारावास के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में राज्य सरकार की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन मंजुला जैन ने पैरवी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें