फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य गुरुद्वारे पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, कहा- गुरु गोबिंद सिंह जी प्रेरणास्त्रोत

Tue, 26 Dec 2023 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजापार्क स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में मत्था टेका और देश व प्रदेश में शांति, सद्भाव और अमन के लिए अरदास की।
 
विज्ञापन
गुरुद्वारे पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम शर्मा ने कहा कि आज गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के असाधारण साहस और बलिदान को याद करने का दिन है। माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी। उन्होंने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। वीर साहिबजादों के शौर्य की याद दिलाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले वर्ष 26 दिसंबर को देशभर में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित सिख समुदाय
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों की अच्छी बातों का समावेश है और सिख समुदाय प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित है। सिख धर्म नैतिकता, सामंजस्य और एकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है तथा समानता और एकता की बात करता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी में जो ज्ञान समाया है, आज उसको हमें मात्र पढ़ने की नहीं बल्कि अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। सिख समाज के

अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
सीएम शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार सिख समाज के अधिकारों की हमेशा रक्षा करेगी। हमारी सरकार संकल्प पत्र में वादे के अनुसार प्रदेश के ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करेगी। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने श्री शर्मा को श्री गुरू गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें