फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, पशुपालकों को दिया ये खास तोहफा

Wed, 03 May 2023 10:27 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Ashok Gehlot Birthday: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। उसकी पूर्व संध्या पर प्रदेश के पशुपालकों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उनकी दो दुधारू भैंसों का गहलोत सरकार मुफ्त बीमा करेगी। सरकार हर दुधारू भैंस का 40 हजार रुपये तक का मुफ्त बीमा करेगी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा, राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगा रही है। इस कैंप में सरकार की प्रमुख 10 योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें से एक है मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इसके तहत अब दुधारू गोवंश के साथ दुधारू भैंस का भी बीमा किया जाएगा। यह बीमा पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। राज्य सरकार इस बीमा प्रीमियम की राशि का भार उठाएगी। अब पशुपालक बढ़ती महंगाई से राहत के साथ उन्नत पशुपालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा, यह बीमा योजना सम्पूर्ण देश में अनूठी योजना है। पशु बीमा के क्षेत्र में यह योजना देश में सबसे बड़ी योजना साबित होगी।

अब पशुपालक निश्चिन्त होकर करेंगे पशुपालन...
मंत्री कटारिया ने कहा, राज्य सरकार अन्य वर्गों के साथ पशुओं और पशुपालकों के हितों के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति दुधारू पशु 40 हजार रुपये तक का बीमा निःशुल्क होगा, इससे पशुपालकों पर किसी भी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। पशुपालकों को पशुपालन में बढ़ती महंगाई से राहत के साथ सहूलियत मिल पाएगी। वहीं, बीमा के तहत दुधारू गोवंश के साथ दुधारू भैंस को शामिल करने से पशुपालक निश्चिंत होकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होने से राज्य में पशुपालन के क्षेत्र में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।
विज्ञापन


पशुपालकों के कल्याण से मुख्यमंत्री की सोच...

  • कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
  • उन्होंने कहा कि राज्य में पशुओं एवं पशुपालकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं ऐतिहासिक हैं। निश्चित तौर पर अब राज्य पशुधन के क्षेत्र में शीघ्र ही सर्वोच्च स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत समस्त पशुपालकों के लिए दुधारू गोवंश के साथ दुधारू भैंस का निःशुल्क बीमा करना मुख्यमंत्री की पशुपालकों के कल्याण के प्रति सोच को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया था। उसी दौरान उन्होंने दुधारू गौवंश के साथ दुधारू भैंस को मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में शामिल करने की घोषणा की थी।
  • महंगाई राहत कैंप में पशुपालक बड़ी संख्या में महंगाई से राहत के लिए प्रमुख 10 योजनाओं में पंजीयन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 1494799 परिवारों का मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पंजीयन हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें