फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Bomb Blast: पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली पहुंचे राजेंद्र राठौड़, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे एसएलपी

Thu, 13 Apr 2023 02:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर बम ब्लास्ट में राजस्थान सरकार ने 15 बाद भी एसएलपी दायर नहीं की है। इसको लेकर विपक्ष लगातार दबाव बनाए हुए है। अब एसएलपी दायर करने राजेंद्र राठौड़ पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर बम ब्लास्ट मामले में राजस्थान सरकार पर विपक्ष लगातार दबाव बनाए हुए है। 15 दिन से ज्यादा होने के बाद भी राजस्थान सरकार ने अब तक बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दायर नहीं की है। बीजेपी इस मामले में सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में बीजेपी अब बम ब्लास्ट पीड़ितों के साथ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने जा रही है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बुधवार रात जयपुर ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि राजेंद्र राठौड़ की ओर से एसएलपी दायर करके हाईकोर्ट की ओर से जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी जाएगी। बीजेपी राजस्थान सरकार पर इस मसले पर कमजोर पैरवी का आरोप लगा रही है।

बता दें कि 13 मई 2008 जयपुर में सीरियल बम धमाके हुए थे। 8 बम धमाकों में 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 से अधिक घायल हुए थे। इस ब्लास्ट मामले के चार आरोपियों को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में उसी आदेश को 30 मार्च राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए सभी आरोपी मोहम्मद सैफ, सलमान, सैफुर्रहमान और सरवर आजमी को बरी कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि के लिए डीजीपी से सुरक्षा मांग की है। जोशी ने अपने पत्र में लिखा कि विधायक अभिनेष महर्षि और उनके परिवार को फोन पर असामाजिक, गुंडा तत्वों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से उनके परिजनों और विधायक अभिनेष महर्षि को अनहोनी का भय और जान माल का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें