सेक्स रैकेट चलाने वालों को राजस्थान की राजधानी जयपुर के फ्लैट्स अधिक रास आ रहे हैं। पिछले दिनों ऐसी कई वारदातें सामने आई हैं, जिनमें ऐसे धंधे के लिए फ्लैट्स को चुना गया, जिनके मालिक शहर से बाहर अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। ठीक ऐसी ही एक मामला एक बार फिर से सामने आया है।
जयपुर की श्यामनगर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात उदयनगर स्थित गोकुल एन्क्लेव के एक फ्लैट में छापा मारकर वेश्यावृत्ति में लिप्त चार कॉल गर्ल, तीन व्यापारी और एक किशोर गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में जुटी
कॉल गर्ल्स बाहर की थीं और फ्लैट किसी विजय नाम के व्यक्ति के नाम से दो महीने पहले किराए पर लिया गया था। फ्लैट मालिक दिल्ली में रह रहा था। पुलिस की छापेमारी के बाद से एन्क्लेव के लोग सकते में हैं। फ्लैट मालिक एम्बेसी में नौकरी करता है।
एसीपी सोढ़ाला प्रेमदान ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां यूपी, असम और मुम्बई की हैं। कॉलगर्ल्स से पूछताछ करके वेश्यावृत्ति कराने वाले के बारे में जानकारी की जा रही है।
कॉलगर्ल्स ने बताया कि...
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात श्यामनगर थाना की पुलिस टीम ने फ्लैट में छापा मारकर सांगानेर निवासी व्यापारी इशान पाण्डे, विद्याधर नगर निवासी अमित और अभिनव को गिरफ्तार किया।
मानसरोवर निवासी किशोर कॉल गर्ल के लिए खाना बनाने का काम करता था। पुलिस को एक कॉलगर्ल ने बताया कि वे चार दिन पहले वे जयपुर आई हैं। फ्लैट किराए पर लेनेवाले विजय नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
आशंका यह भी है कि कानुपर की किशारी को वेश्यावृत्ति में धकलने वाले शकील का भी यह अड्डा हो सकता है। महेशनगर पुलिस उसे गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
आयकर अधिकारी के फ्लैट में भी धंधा
हाल ही जयपुर में एक आयकर अधिकारी के घर को किराए पर रहनेवाली युवतियों ने वेश्यावृत्ति का अड्डा बनाया हुआ था। श्यामनगर थाना पुलिस ने अधिकारी के घर पर छापा मारकर वेश्यावृति के धंधे का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस ने तीनों युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया था। श्याम नगर स्थित किशन नगर कॉलोनी में एक आयकर अधिकारी के मकान में युवतियां छह महीने से किराए से रह रही थीं।
तलाशी में महिला दलाल प्रिया के पास 50 हजार, पूनम के पास 12 हजार तथा अरविना के पास 18 हजार रुपए व अन्य सामान मिला था। तीनों ने ये रकम देह व्यापार से कमाना बताया। पुलिस की ओर से भेजे गए बोगस ग्राहक के इशारे पर पुलिस टीम ने उक्त मकान पर छापा मारा तो दो अलग-अलग कमरों से सभी को गिरफ्तार किया गया था।