राजस्थान के एक बड़े हिस्से में मानसून अब तक दस्तक नहीं दे पाया है और अकाल के हालातों को लेकर आशंकाएं तेज हो गई हैं। आमतौर पर राजस्थान 20 जून के आस-पास राजस्थान पहुंच जाता है, लेकिन इस बार अब तक राज्य का दस प्रतिशत हिस्सा भी ठीक से नहीं भीग पाया है।
इन हालातों में राजस्थान सरकार की ओर से अकाल से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान सरकार ने राज्य में मानसून के सक्रिय होने में हो रही देरी से अकाल की आशंका के मद्देनजर उससे निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयोजित बैठक में अकाल की आशंका को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विचार विमर्श के बाद यह निर्देश दिए गए।