फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय में फूंका पीएम मोदी का रावण जैसा पुतला

Sat, 16 Oct 2021 06:03 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रवक्ता रमेश ने कहा, हमने मोदी सरकार के बुरे होने का प्रतीक पुतला फूंका है। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में जलाए गए पुतले में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य के चेहरे थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी व अन्य मंत्रियों का पुतला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में रावण जैसा पुतला जलाया, जो केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस पुतले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य मंत्रियों के चेहरे भी थे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इन चेहरों को लगाया था।

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रवक्ता रमेश ने कहा, हमने मोदी सरकार के बुरे होने का प्रतीक पुतला फूंका है। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में जलाए गए पुतले में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य के चेहरे थे।
 
ठीक इसी प्रकार से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के आयोजन में महिला शिक्षकों पर उनकी टिप्पणियों और अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा का पुतला जलाने की भी योजना बनाई थी।

विज्ञापन

हालांकि, डोटासरा का पुतला विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले ही एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने ले लिया, लेकिन बाद में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक और पुतला फूंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें