फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Accident: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Tue, 22 Dec 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग जिस कार में सवार थे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रात के लगभग 12 बजे रिद्धी-सिद्धी चौराहे के नजदीक हुई।

विज्ञापन


हादसा कितना गंभीर था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायल बयान देने तक की हालत में नहीं थे। कार नंबर और मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि जयपुर नंबर की कार आगे चल रहे डंपर में तेज रफ्तार के साथ जा घुसी। कार में पांच लोग सवार थे। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।


कार में सवार लोगों की पहचान पुष्पेंद्र, मुकेश, राकेश, विवेक और दलजीत के तौर पर हुई है। हादसे में पुष्पेंद्र, मुकेश और राकेश की मौत हो गई है। जबकि विवेक और दलजीत गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि घायलों की कई हड्डियां टूट गई हैं।
विज्ञापन


सर्जरी के जरिए  घायलों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है की नींद की झपकी के कारण कार बेकाबू हो गई और आगे चल रहे वाहन में घुस गई। घायल और मृतक भरतपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार और डंपर को जब्त करके थाने में रखवा लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें