फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस का इंजन और डिब्बा पटरी से उतरे, तस्वीरें देखें

Fri, 01 Feb 2019 07:46 PM IST
Trainee Trainee भाषा, जयपुर
विज्ञापन
Jabalpur-ajmer express - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जयपुर मण्डल के सवाई माधोपुर-जयपुर रेल खण्ड के सांगानेर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस के इंजन और एक डिब्बा के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि मेडिकल सहायता एवं दुर्घटना राहत गाड़ी के साथ ही रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। गाड़ी के सभी यात्री और लोको पायलट (चालक) और सहायक लोको पायलट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसे के कारण तीन सवारी गाडियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया वहीं दो सवारी गाडियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जबलपुर से अजमेर के लिए प्रस्थान करने वाली जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस श्योदासपुर पदमपुरा-अजमेर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस रेलसेवा एक फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन से जबलपुर के लिए रवाना होगी। 

उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें