फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IPS के बेटे ने अजमेर में सीआई को पीटा, एक हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी नहीं, जानें क्या है मामला

Tue, 07 Feb 2023 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रवीण नाथावत के खिलाफ सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं। आरोपी आईपीएस का बेटा है, इसलिए जांच में सतर्कता बरती जा रही है। आरोपी के जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आईपीएम भंवर सिंह नाथावत के बेटे की हाल ही में हुई थी शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के बेटे प्रवीण नाथावत ने हाल ही में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत से मारपीट की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सख्ती दिखाई है।  

विज्ञापन


सोमवार को सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गहलोत ने आईपीएस के बेटे द्वारा सीआई से की गई मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद से माना जा रहा है कि आरोपी प्रवीण नाथावत की गिरफ्तारी भी हो सकती है।  

दरअसल, 26 जनवरी की शाम अजमेर क्रिश्चियन गंज थाने अधिकारी करण सिंह खंगारोत साइकिल से गश्त कर रही थी। इस दौरान पृथ्वीराज नगर में एक कार में युवक-युवती शराब पीते हुए नजर आए। सीआई खंगारोत ने दोनों से ऐसा करने के लिए मना किया तो वे उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 
विज्ञापन


सीआई खंगारोत की रिपोर्ट के अनुसार विवाद के बाद युवक मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद युवती को छोड़कर वापस लौट आया। इसके बाद सीआई खंगारोत के साथ मारपीट की और उनके ऊपर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। अगर, खंगारोत डिवाइडर के ऊपर पर नहीं चढ़ते तो कार उन पर चढ़ जाती। मारपीट में खंगारोत घायल भी हो गए। उन्होंने जेएलएन अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। 28 जनवरी को सीआई ने अपने ही थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

पीड़ित सीआई खंगारोत ने अपनी दी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को आईपीएस भंवर सिंह नाथावत का बेटा प्रवीण नाथावत बताया था। हालांकि, 28 जनवरी को केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं। आरोपी आईपीएस का बेटा है, इसलिए जांच में सतर्कता बरती जा रही है। आरोपी के जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बतादें कि हाल ही में आरोपी प्रवीण की पुष्कर में शादी हुई थी, जिसमें कई मंत्री, विधायकों के साथ पुलिस विभाग के कई बड़े अफसर भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें