फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Camel Festival: कल हेरिटेज वॉक के साथ होगी महोत्सव की शुरुआत, दो साल बाद जुटेगी भीड़

Sat, 05 Mar 2022 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन कल रविवार से बीकानेर में शुरू होगा। पहले दिन छह मार्च को दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट नृत्य सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन दो साल पहले हुआ था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में दो साल से स्थगित अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन कल रविवार से बीकानेर में शुरू होगा। महोत्सव के अधिकांश कार्यक्रम करणी सिंह स्टेडियम और उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में आयोजित किए जाएंगे। पक्षियों को देखने का कार्यक्रम जोड़बीड़ में होगा।  

विज्ञापन


राज्य पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानु प्रताप ने बताया कि ऊंट महोत्सव की शुरुआत रविवार से हेरिटेज वॉक के साथ होगी। लक्ष्मीनाथ मंदिर से सुबह सात बजे वॉक शुरू होगी और रामपुरिया हवेली पर इसका समापन होगा। 

तीन दिन में ये कार्यक्रम होंगे

  • छह मार्च दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फर कटिंग, ऊंट नृत्य, मिस्टर बीकाणा, मिस मरवन, कुश्ती, रस्साकशी और महिलाओं की मटका दौड़ का आयोजन होगा। 
  • सात मार्च सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में बर्ड वाचिंग कार्यक्रम होगा। शाम साढ़े छह बजे से रात 10 बजे तक पब्लिक पार्क में बीकानेर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। कार्निवल राजकीय गंगा संग्रहालय से शुरू होगा। 
  • आठ मार्च को शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक कैमल टैटू और बीएसएफ का एक्रोबेटिक शो आयोजित होगा। शाम 6 से 9:30 बजे तक करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के साथ ऊंट उत्सव का समापन होगा।

विज्ञापन

विदेशी मेहमानों की संख्या कम रहेगी 
पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानु प्रताप ने बताया कि विभाग ने सोशल मीडिया के जरिए अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव के बारे में जानकारी साझा की है, लेकिन इस बार सैलानियों की संख्या कम रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण महोत्सव में विदेशी सैलानी भी कम ही शामिल होंगे। 
विज्ञापन


दो साल पहले हुए महोत्सव में देखने को मिले थे ये नजारे...


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें