फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े छह लाख लूटे: शराब दुकानों से रुपए लेकर बाइक पर जा रहा रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंकी, रकम ले भागे बदमाश

Sat, 05 Mar 2022 06:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राज्य के नागौर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े छह लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने शराब दुकानों से रुपए लेकर आ रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाली और फिर रकम लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नौगार में दिनदहाड़े छह लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने शराब दुकानों से रुपए एकत्रित कर मोटर साइकिल से लौट रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाली और फिर रकम लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

 
शराब दुकानों से कैश कलेक्शन करने वाले पीड़ित कर्मचारी अदू राम ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तहर मोटरसाइकिल से करीब छह लाख रुपए एकत्रित जा रहा था। इसी दौरान शहर की खाई गली में एक कार आई और उसने रास्ता रोक दिया। इसके बाद सामने से आए दो पल्सर सवार बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंका और रुपए लेकर फरार हो गए। 
 
पीड़ित ने बताया कि बाइक पर आए दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें