इंडियन आयडल-दो के विजेता रहे राजस्थान के बीकानेर निवासी संदीप आचार्य का रविवार सुबह निधन हो गया। 29 साल के संदीप को पीलिया से ग्रस्त होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बीकानेर निवासी संदीप आचार्य की मौत गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में हुई। आचार्य के निधन की खबर सुनते ही सुबह से ही लोग बीकानेर स्थित उनके घर पर जुटना शुरू हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात उनका शव बीकानेर लाए जाने की संभावना है।