फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला का निधन

Sun, 15 Dec 2013 02:35 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय श्रम मंत्री एवं दिग्गज जाट नेता शीशराम ओला का आज गुडगांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष के थे और काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे।
विज्ञापन

 
ओला को विधानसभा चुनाव के दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र बृजेन्द ओला गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके है तथा वह विधान सभा चुनाव में झुंझुंनू से कांग्रेस के दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ओला का अंतिम संस्कार कल तीन बजे उनके पैतृकगांव अरडावता में होगा। ओला का पार्थिव शरीर यहां उनके आवास पर जनता के दर्शनार्थ के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


ओला को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में केन्द्रीय श्रम मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी थे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ओला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मनमोहन और सोनिया गांधी ने किया शोक व्यक्त
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक नेताओं ने आज यहां केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

डॉ मनमोहन सिंह ने उनके आवास पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

इसके बाद सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वहां पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


दोनों दिग्गजों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा और केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट नें भी ओला के निधन पर शोक व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें