फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुर्जर बोले: यूपी में जारी रहेगा संघर्ष, द कश्मीर फाइल्स में दिखाया अधूरा सच, यह झूठ के समान 

Wed, 23 Mar 2022 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

द कश्मीर फाइल्स पर गुर्जर ने कहा कि फिल्म में कुछ तथ्य नहीं बताए गए कि जब कश्मीर से पलायन हुआ था तब केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी और भाजपा का समर्थन था। फिल्म में अधूरा सच दिखाया गया, अधूरा सच भी झूठ के समान होता है। 
विज्ञापन
राजस्थान बीज निगम का अध्यक्ष बनने के बाद धीरज गुर्जर पहली बार भीलवाड़ा पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जो संघर्ष शुरू किया है उसे जारी रखा जाएगा। पार्टी जनता के हितों के मुद्दों को लेकर वहां काम करेगी। विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में  हिंदू-मुस्लिम हो गया। इस कारण परिणाम दावे के अनुरूप नहीं आ सके। पिछले 30 साल से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता में नहीं थी, इस चुनाव में पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी का विस्तार किया है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

राजस्थान बीज निगम का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद धीरज गुर्जर बुधवार को पहली बार भीलवाड़ा पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए धीरज ने कहा कि हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी थी कि पिछले 25 साल से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 403 विधानसभा में चुनाव नहीं लड़ा, उन सभी 403 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़वाया। चुनाव में सपा व भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला हो गया। 

 

सारे वोट सत्ता बनाने और सत्ता गिराने को लेकर पड़े। ऐसे समय में किसी पार्टी के बीच ज्यादा विकल्प नहीं था, लेकिन हमने जो वहां लड़ाई शुरू की वो जारी रखेंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं, युवाओं की भर्ती सहित कई मुद्दों पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जो संदेश दिया है, उससे वहां कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए नहीं, बल्कि देश में मुद्दा आधारित राजनीति करने में विश्वास रखती है। हमें चुनाव में पराजय मिल सकती है, लेकिन हमारे हौसले कम नहीं हुए हैं। अगली बार हम वहां और ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 


 

जनभावनाओं का सम्मान करें 
द कश्मीर फाइल्स पर गुर्जर ने कहा कि फिल्म के अंदर जो तथ्य दिखाए गए हैं कि कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ है, उस मामले में लोगों के अलग-अलग राय है। उन्होंने कहा- मैं यह मानता हूं कि सिनेमा को सिनेमा की तरह देखना चाहिए। यह काल्पनिकता का मामला है, संसार की सच्ची घटना तो है नहीं, फिल्म को लेकर जनभावनाओं का हमें सम्मान करना चाहिए। फिल्म में कुछ तथ्य नहीं बताए गए कि जब कश्मीर से पलायन हुआ था तब केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी और भाजपा का समर्थन था। ऐसे में उस फिल्म में अधूरा सच दिखाया गया। अधूरा सच भी झूठ के समान होता है। मैं इस फिल्म को फिल्म की दृष्टि से देखता रहूंगा।
विज्ञापन

किसानों की आमदानी बढ़ाने करेंगे काम 
गुर्जर ने कहा कि बीज निगम के तीन काम हैं। किस तरह किसान को आधारभूत बीज दिया जाय, किसानों को अच्छा बीज दिया जाए और उसका उत्पादन बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उन्नत किस्म का उन्नत बीज तैयार कर राजस्थान के किसानों को कम कीमत पर दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। हम सरकार से टारगेट से ज्यादा बीज लेकर किसानों को देंगे। सरकार और कृषि विभाग के साथ मिलकर राज्य के किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें