फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: अरावली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से मोबाइल छीनने की वारदात, अज्ञात आरोपी फरार

Thu, 02 Nov 2023 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। इस पूरे मामले के बाद आरोपी फरार हो गया है। 


 
विज्ञापन
चलती ट्रेन में यात्री का फोन लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के सरुपगंज रेलवे स्टेशन के पास चलती बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में अज्ञात आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


मोबाइल छीनकर हुआ फरार

जीआरपी हेड कांस्टेबल मंसाराम के अनुसार इनायत खान नामक युवक ट्रेन में पालनपुर से जवाई बांध जा रहा था। वह कोच में पायदान पर बैठा था। आबूरोड-सरूपगंज के बीच अज्ञात आरोपी ने उसके हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गाया। जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यात्री कोच में पायदान पर बैठा था। वह घटना के बाद पालनपुर चला गया। उसके द्वारा रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया गया। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें