फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः पुलिसवाले के 15 साल के बेटे ने लगाई फांसी, साल भर पहले इंस्पेक्टर पिता ने भी किया था सुसाइड

Wed, 18 Aug 2021 06:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के राजगढ़ थाने के एसएचओ रहे विष्णुदत्त विश्नोई के पिछले साल कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया था, अब उनके बेटे ने किया सुसाइड। 
विज्ञापन
राजस्थान के बीकानेर में पुलिसकर्मी के बेटे ने लगाई फांसी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक साल पहले सुसाइड करने वाले पुलिसकर्मी के बेटे ने भी फांसी लगा ली है। बताया गया है कि 15 साल के इस लड़के का शव कांटा खतूरिया कॉलोनी स्थित उसके घर के बाथरूम में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि जब लड़का काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां और बहन ने दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


जय नारायण व्यास कॉलोनी के एसएचओ अरविंद भारद्वाज के मुताबिक, लड़के को तुरंत फंदे से उतारकर नजदीक के पीबीएम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

बता दें कि राजस्थान के राजगढ़ थाने के एसएचओ रहे विष्णुदत्त विश्नोई के पिछले साल कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया था। विश्नोई ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई थी, क्योंकि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर विश्नोई को प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


पूनिया ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। हालांकि, विश्नोई के परिजनों ने भी विरोध जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था और उनकी रिपोर्ट पर राजगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जिसने पूनिया से उनके घर जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें