फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों से पीटा, दोनों हाथ पैर तोड़े, हमलावर फरार

Sun, 14 May 2023 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में रविवार दोपहर को बाड़ी शहर के गुम्मट मोहल्ले से पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइकों पर आए 4 युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने युवक पर लाठी डंडा और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर घायल अवस्था में युवक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक को बुरी तरह पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बाड़ी शहर के गुम्मट मोहल्ले में घटना स्थल से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल 30 वर्षीय शाहिद पुत्र चुन्ना को जिला अस्पताल भर्ती कराने पहुंचे परिजन राजू ने बताया रविवार दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सौरव, सुमित, बनिया और अन्य आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर गुम्मट मोहल्ले में पहुँच गए।आरोपियों ने शाहिद को अकेला देख मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी एक बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। जहां आरोपियों ने लाठी, डंडा और लोहे के सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घायल के दोनों हाथ पैर तोड़ दिए। गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजन ने बताया घटनास्थल से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पर पहुंचकर शाहिद को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। 

युवक के दोनों पैर और हाथों में फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। घायल के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट देख कर दी है। घटना को लेकर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया पुलिस को रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घायल का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया घायल शाहिद और सुमित पक्ष में पुरानी रंजीत चली आ रही है। पुरानी अदावत को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। उन्होंने बताया पूर्व में दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करा चुके हैं। मामला पुरानी रंजिश को लेकर देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें