फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक ने की खान मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, कहा-प्रमोद जैन भाया सबसे बड़े खनन माफिया

Sat, 23 Jul 2022 09:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत को लिखे पत्र में विधायक सिंह ने कहा कि अवैध खनन का सीधा संबंध गुंडागर्दी से है। यह शासन के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक भरत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में संत विजयदास महाराज के आत्मदाह की कोशिश के मामले में प्रदेश की गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा के बाद अब सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सरकार और खान मंत्री को निशाने पर लिया है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर जमकर हमला बोला है। 

विज्ञापन


सिंह ने भाया को खनन माफिया बता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग तक कर डाली। गहलोत को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा कि अगर भरतपुर साधु वाला मार्ग ही अवैध खनन रोकने का रास्ता है, मुझे इसी पर चलकर अपनी बात आप तक पहुंचानी पड़े तो कृपया इंतजार करें।

सीएम गहलोत को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि अवैध खनन का सीधा संबंध गुंडागर्दी से है। यह शासन के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। संत विजयदास महाराज के आत्मदाह के प्रयास के बाद आपने प्रशासन को खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में आगे उन्होंने लिखा कि हाड़ौती की एक कहावत है 'कांख में छोरा गांव में ढिंढोरा'।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े खनन माफिया तो खनन मंत्री हैं। अपने जिले में इनके द्वारा अवैध खनन का रिकॉर्ड कायम किया गया है। बारां जिले में भ्रष्ट अधिकारियों को उच्च पदों पर मंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है। अवैध खनन के कारण कई लोग मरे हैं। जंगल, जमीन और नदी नालों पर अवैध खनन करवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार खनन मंत्र को बर्खास्त करे।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें