फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा, बदमाशों के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद

Sun, 09 Jul 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास अवैध हथियार बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले की बाड़ी सदर थाना पुलिस ने रविवार को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल और पचास ज़िंदा कारतूस बरामद किये हैं। 

विज्ञापन


पकड़े गए तीन बदमाश मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर धौलपुर, करौली और जयपुर समेत कई शहरों में सप्लाई करते थे। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है। 

बाड़ी सीओ सुरेश डाबरिया ने बताया कि पुलिस ने विष्णु उर्फ छोटू पुत्र रामसहाय शर्मा (21) निवासी गांव कोरीपुरा, कांसौटीखेड़ा को रामसागर के पास सहेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इंद्राज पुत्र जगराम मीणा (24) निवासी गांव धवान थाना बालाघाट जिला करौली को सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव दऊआपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं, सूरज पुत्र भूपाल सिंह मीणा (20) निवासी गांव सिगौंरई थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को धौंधे का पुरा के पास से गिरफ्तार किया है।  

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह धौलपुर, करौली, जयपुर समेत अन्य शहरों में हथियारों की सप्लाई करते हैं। बदमाश अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लाकर बेचते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें