फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ria Dabi wedding Pics: IAS रिया डाबी-IPS मनीष कुमार की प्रेम कहानी, कहां मिले दिल, दो बार शादी का माजरा क्या?

Fri, 01 Mar 2024 07:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Ria Dabi wedding Pics: आईएएस रिया डाबी (IAS Ria Dabi) और आईपीएस मनीष कुमार (IPS Manish Kumar) की शादी की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आईं। चर्चा है कि दोनों नेजयपुर के एक होटल में शादी की है। पढ़िए रिया और मनीष की लव स्टोरी (IAS Ria Dabi Love Story) से लेकर, शादी की डिटेल।
विज्ञापन
रिया डाबी ने पोस्ट की शादी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ria Dabi wedding Pics: आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) की आईएएस बहन रिया डाबी (IAS Ria Dabi) ने आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर आने के बाद शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई शादी के लाल जोड़े में सजी रिया डाबी और शेरवानी पहने उनके पति मनीष कुमार (IPS Manish Kumar) को देखना चाहता है। वहीं, रिया डाबी (Ria Dabi) को लेकर एक और चर्चा है कि उन्होंने मनीष के साथ दूसरी बार शादी की है। इस रिपोर्ट में पढ़िए, रिया और मनीष की प्रेम कहानी (IAS Ria Dabi Love Story) से लेकर, उनकी शादी की डिटेल। 

विज्ञापन


सबसे पहले पढ़िए रिया और मनीष की प्रेम कहानी?
आईएएस रिया डाबी राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उदयपुर जिले में पदस्त हैं। वहीं, रिया के पति आईपीएस मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी थे, बाद में उन्होंने अपना कैडर राजस्थान करा लिया था। रिया डाबी को पहली पोस्टिंग अलवर में मिली थी तो वहीं मनीष को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में मिली थी। लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी मसूरी में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात  मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में हुई थी। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद रिया और मनीष यहां ट्रेनिंग करने आए थे। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आया, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लेकिन, ये दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी, क्योंकि इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। मसूरी में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद दोनों अपनी-अपनी पोस्टिंग पर चले गए, लेकिन इस फासले ने उनके प्यार को और मजबूत कर दिया।

IAS टीना डाबी की बहन रिया मनीष की दुल्हन बनीं, जयपुर में शादी की, देखें नई तस्वीरें

विज्ञापन

रिया डाबी और मनीष कुमार की शादी की तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया
जून 2023 में कैडर बदलने को मंजूरी
आईएएस रिया डाबी के प्यार में पड़े आईपीएस मनीष कुमार ने केंद्र सरकार को अर्जी भेजकर अपना कैडर बदलने की मांग की। गृह मंत्रालय को लिखी अर्जी में उन्होंने महाराष्ट्र की जगह राजस्थान कैडर मांगा। जून 2023 के गृह मंत्रालय ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इस दौरान सामने आया कि अप्रैल 2023 में रिया और मनीष ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद ही उन्होंने कैडर बदलने की मांग की थी। हालांकि, उस दौरान भी रिया या मनीष की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया था।  

शादी, अफेयर, विवाद, हिमाचल को सियासी टेंशन देने वाले विक्रमादित्य की जिंदगी की हलचल भरी कहानी



9 महीने बाद सामने आईं शादी की तस्वीरें 
अप्रैल 2023 में आईएएस रिया डाबी और मनीष कुमार की कोर्ट मैरिज की चर्चा के दौरान कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन, अब 9 महीने के बाद फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों को राजस्थान पुलिस के कर्मचारी सुनील नवलगढ़ नाम के इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया है। सुनील ने इस तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा- जयपुर के मैरियट होटल में आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार के शादी समारोह में शामिल हुआ। 

शादी में रिया की बहन टीना डाबी भी नजर आईं। - फोटो : अमर उजाला
दो बार शादी का माजरा क्या?
इसे लेकर दो बातें हो सकती हैं, पहली यह कि आईएएस रिया और आईपीएस मनीष कुमार ने अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज की और अब कुछ दिन पहले जयपुर में परिजनों-दोस्तों की मौजूदगी में विधिवत तरीके से शादी कर ली। वहीं, दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि रिया और मनीष की शादी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वो पुरानी हों।  

आतंकी करीम टुंडा की कहानी, बम धमाके के बाद मिला नया नाम, सीरियल बम ब्लास्ट केस में हुआ बरी    
विज्ञापन

रिया और मनीष की शादी में शामिल मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
शादी को लेकर इतनी गफलत क्यों
आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी की शादी को लेकर इतनी गफलत इसलिए हो रही है क्योंकि उनकी ओर से अभी तक इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही उनके पति मनीष की ओर से इसे लेकर कोई बात कही गई है। दोनों के सोशल मीडिया आकाउंट्स पर भी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं है।

अब रिया डाबी ने पोस्ट की तस्वीरें
आईएएस रिया डाबी और उनके पति मनीष कुमार ने हाल ही में शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसे लेकर रिया ने लिखा-  लिखा- (Forever and beyond) हमेशा और परे। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, ऐसे में यह चर्चा अभी भी जारी है कि उन्होंने शादी कब की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें