फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IAS पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों पर NCW ने लिया प्रसंज्ञान, डीजीपी को टाइम बाउंड जांच के निर्देश

Fri, 13 Jan 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की एक महिला आयुक्त ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर उन्हें प्रताड़ित करने और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में महिला आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के एक आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त रहीं पूजा मीणा की ओर से सेक्स स्कैंडल चलाने और हेरेसमेंट के आरोपों पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। नेशनल कमीशन फॉर वूमन (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लेटर लिखकर पूरा मामले दिखवाने के साथ निष्पक्ष और टाइम बाउंड जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की 3 सदस्यीय टीम भी इस मामले की जांच के लिए राजस्थान का दौरा करेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को नई दिल्ली से प्रेस नोट जारी कर कहा है कि हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं, जिसमें राजस्थान के एक कमिश्नर आईएएस ऑफिसर पवन अरोड़ा आरोपी हैं। उन पर सेक्स रेकेट चलाने के आरोप हैं। महिला ने यह भी क्लेम किया है कि मंत्री शांति धारीवाल भी उस अधिकारी पवन अरोड़ा को संरक्षण दे रहे हैं, जोकि उसका हेरेसमेंट कर रहा है।



आयोग ने इस मामले पर प्रसंज्ञान लिया है। एक तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी चेयरपर्सन रेखा शर्मा के नेतृत्व में इस केस की जांच के लिए राजस्थान का दौरा करेगी।  आयोग ने राजस्थान पुलिस के डीजीपी को भी लेटर लिखा है कि इस मामले को देखें और यह सुनिश्चित करें कि फेयर और टाइम बाउंड इंवेस्टिगेशन हो।
विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आईपीसी के संबंधित प्रोविजन जरूर लगाए जाने चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि जो एक्शन लिया जाता है, उसकी डिटेल में जानकारी 4 दिनों में कमीशन को भिजवाई जाए।

क्या है पूरा मामला ?
झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त पद पर पोस्टेंड रहीं पूजा मीणा राजस्थान म्युनिसिपल सर्विस (आरएमएस) की अधिकारी बताई जाती हैं। पूजा मीणा ने 9 जनवरी को पहले झालावाड़ से नागौर नगर परिषद में ट्रांसफर और उसी दिन निदेशालय में एपीओ कर ट्रांसफर होने के बाद डीएलबी के तत्कालीन आयुक्त और मौजूदा राजस्थान हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन पर गम्भीर आरोप लगाए थे। साथ ही मंत्री शांति धारीवाल पर उन्हें संरक्षण देने और डीएलबी आयुक्त हृदेश शर्मा पर भी गम्भीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद 10 जनवरी को पूजा मीणा को जयपुर हेरिटेज नगर निगम में उपायुक्त पद पर पोस्टिंग दे दी गई। आईएएस पवन अरोड़ा ने आरोपों को असत्य और बेबुनियाद बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें