राजस्थान के अलवर में सात जुलाई को हुई विवाहिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। विवाहिता अनीता देवी (27) की हत्या उसके पति और उसकी प्रेमिका ने की थी। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने किशनगढ़ बास निवासी उसके पति प्रवीण गोठड़ा और नीमराणा निवासी उसकी प्रेमिका मंजू कंवर को गिरफ्तार दिया है। महिला का शव लाड़पुर गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला था। उसके मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोपी प्रवीण पर लगाया था।
हरसौरा थाने पुलिस के अनुसार 2016 में अनिता की शादी गोठड़ा किशनगढ़ बास के रहने वाले प्रवीण के साथ हुई थी। प्रवीण और मंजू के बीच करीब दस साल से अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अनिता इसमें बाधा बनी हुई थी। ऐसे में दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। हैरानी की बात तो यह है योजना बनाने के बाद दोनों ने अनीता को मारने की दो बार कोशिश भी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आखिर में तीसरी बार उसकी हत्या कर दी।
पहली बार कोशिश हुई फेल
योजना के अनुसार प्रवीण ने 18 जून को अनिता को उसके मायके लाडपुर भेज दिया। इसके बाद उसने प्लान के तहत उसे फोन कर अपनी भाभी से मिलने के लिए अलवर बुलाया। अनीता अकेली नहीं आई, वह भांजी को साथ लेकर आई। इस कारण उसकी हत्या नहीं की जा सकी और प्रवीण का पहला कोशिश फेल हो गई।
दूसरा प्लान फेल हुआ तो तीसरा बनाया
चार जुलाई को प्रवीण ने लाडपुर पहुंचकर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर दूसरी योजना बनाई, लेकिन रास्ते में बाइक पंचर होने के कारण यह प्लान भी फेल हो गया। अगले दिन पांच जुलाई को प्रवीण ने अनीता को फोन कर रात 10 बजे लाडपुर गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि अनीता कही हत्या के दौरान प्रवीण की प्रेमिका मंजू कंवर वहां नहीं थी। उसकी हत्या में वह शामिल नहीं थी, लेकिन इसे बारे में उसे पूरी जानकरी थी और उसने इसमें पूरा सहयोग भी किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।