फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति ने पत्नी और दो बेटियों का सिर पत्थर से कुचला, सोते समय ले ली जान, आरोपी फरार 

Mon, 06 Jun 2022 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दंपति में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की बेहरमी से जान ले ली। आरोपी ने सोते समय तीनों के सिर पत्थर से कुचल दिए। देर रात वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कोटडा थाना इलाके के सुबरी गांव का है। यहां पोपट पुत्र शांतिया गमार अपनी पत्नी काली देवी (25) बेटी सुमीत्री (7) और बाया कुमारी (4) के साथ रहता था। दंपती में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। रविवार रात को भी उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी और बेटियों के सो जाने के बाद पति ने पत्थर से सिर कुचलकर तीनों की हत्या कर दी और फरार हो गया।

सुबह पड़ोसियों ने कोटडा थाना पुलिस को तीनों की हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुजरात में रहने वाले मृतका काली देवी के मायके वालों को हत्या की जानकारी दी। शवों को मोर्चरी रखवा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें