फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति ने तीन तलाक दिया तो पत्नी ने जहर खाकर दी जान, ससुर बहू पर रखता था बुरी नजर 

Sun, 26 Jun 2022 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में पति के तीन तलाक देने से तनाव में आई पत्नी ने आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए भी परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामला सिर्फ तीन तलाक का ही नहीं है। महिला के पति ने उसे तीन तलाक कहा तो उसने आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही उसका ससुर उस पर बुरी नजर भी रखता था। 

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च 2021 को मनीषा (20)  निवासी भोंकर गांव की शादी इम्तियाज (23) निवासी नूंह के सिकरावा गांव से हुई थी। उसके माता-पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। उसके चाचा जाहूल खां ने उसे पाला और उसका निकाह कराया था। अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने मनीषा की शादी धूमधाम से की थी। महंगी बाइक के साथ उन्होंने 1.61 लाख का कैश भी उन्होंने निकाह में दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। सास-ससुर और पति इम्तियाज मनीषा को दहेज के लिए ताने मारते थे। 

मृतका के चाचा का आरोप है कि उसका ससुर मनीषा पर बुरी नजर रखता था। गंदी नीयत से कई बार उसका हाथ भी पकड़ चुका था। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो वह नाराज हो गया। साथ ही तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। इसके बाद 11 मई को मनीषा ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। पीड़िता की दादी से उसके ससुराल वालों ने उसे साथ रखने को मना कर दिया है। करीब दो महीने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह तनाव में थी। आखिर में उसने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें