फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सास ने बीच सड़क पर बहू को पीटा, पति ने बाल पकड़कर घसीटा, कहा- नॉनवेज खाने वाली घर में नहीं रह सकती 

Fri, 24 Jun 2022 07:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू में एक महिला के साथ सास और पति ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि बिहार का होने के कारण ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं।  
विज्ञापन
बीच सड़क पर लगाई महिला की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि महिला की सास, ससुर और पति ने की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सास-ससुर बहू की मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में सास बहू को डंडे मारते हुए और पति बाल पकड़कर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला का कहना है कि वह विहार की रहने वाली है। इसकी बात को लेकर उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। कहते हैं कि यह नॉनवेज खाती है इसलिए इसे घर में नहीं सकते। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला चूरू जिले के सरदार शहर का है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में पीड़िता प्रीति (23) ने बताया कि नवंबर 2020 में उसकी शादी दिनेश से हुई थी। कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा और वह ससुराल में रही। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे परेशान करने लगे। 

आखिर में तंग आकर पति-पत्नी अलग रहने लगे। इस दौरान उसकी सास भगवती देवी ने पति को भड़का दिया और उससे अलग कर दिया। बीते गुरुवार को वह इसी बात को लेकर ससुर हंसराज की दुकान पर गई थी। इसी दौरान तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। सास ने उसे डंडे से पीटा और पति ने बाल पकड़कर घसीटा। महिला का आरोप है कि ससुर ने उस पर तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी थी। मारपीट से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


अभी महिला शहर के ही सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। जबकि महिला का कहना है कि वह इससे पहले कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने थाने में सुनवाई नहीं होने पर सुसाइड की भी धमकी दी। उधर, महिला के ससुर ने बहू पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह हमसे रुपये मांगती है। वहीं पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें