राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा रोड पर स्थित एक होटल में मंगलवार को युवक ने कमरे के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के जान देने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
चिकसाना थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक रवि (20) पुत्र रमेशचंद निवासी खाल पोस्ट घर साहनी जिला आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। तीन नवंबर को उसने होटल में नौकरी ज्वॉइन की थी। वह यहां स्वीपर का काम करता था।
बताया जा रहा है कि रवि ने सुबह कमरे की साफ-सफाई की थी। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया। मोबाइल की सीडीआर और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की रवि के परिजनों को दी। जिसके बाद वह शाम को होटल पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।