महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
Hijab controversy: अजमेर दरगाह शरीफ के मुख्य निजाम गेट के बाहर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने हिजाब को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्कूल, कॉलेज ओर यूनिवर्सिटी में हिजाब को लेकर हो रहे विराध पर मुस्लिम महिलाओं ने गुस्सा जाहिर किया है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं और बालिकाओं ने कहा कि वह पर्दे के रूप में हिजाब पहनती हैं और यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों अलग-अलग जगहों पर हिजाब को लेकर विरोध जताया जा रहा है, मुस्लिम समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। महिलाएं अपने पारंपरिक हिजाब को पहनेगी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हिजाब को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में कहा कहा गया कि मुस्लिम महिलाओं और बालिकाओं को हिजाब पहनने से रोका जाता है तो फिर विद्रोह का रूप अख्तियार किया जाएगा, यह लोकतंत्र के खिलाफ होगा।
हिजाब को लेकर किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। यह पारंपरिक पहनावा और पर्दा है जिसे मुस्लिम महिलाएं कभी नहीं छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि हिजाब हमारी आस्था से जुड़ा है, यह कपड़े का दुकड़ा नहीं, जिंदगी की हिस्सा है।