सार
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बाड़मेर जिले में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। वहीं, समदड़ी इलाके में रविवार शाम को शुरू हुई बारिश रात तक चलती रही।
बाड़मेर जिले में बीते तीन-चार दिनों से भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते बालोतरा के समदड़ी में स्थित अस्पताल परिसर में बरसाती पानी भर गया, जो अब अस्पताल कम तालाब ज्यादा नजर आ रहा है।
यह है पूरा मामला
जिले के समदड़ी में भी पिछले तीन-चार दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से सरकारी अस्पताल, अंडरब्रिज सहित कई इलाकों में पानी भर गया। समदड़ी अस्पताल में हालात यह है कि वार्डों में मरीजों के बेड सहित पूरे अस्पताल परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। परिसर में पानी भर जाने से मरीजों को का सामना करना पड़ रहा है। मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।अस्पताल की लैब तक में पानी भर गया है। अस्पताल कर्मियों और डॉक्टर्स को पानी में खड़ा होकर ही काम करना पड़ता है।
हर साल इसी तरह के हालात बन जाते हैं
समदड़ी हॉस्पिटल के शिशु रोग स्पेशलिस्ट डॉ. हेमाराम चौधरी का कहना है कि सीएचसी की बिल्डिंग काफी नीचे है, जिस वजह से हर साल बारिश के मौसम में इसी तरह के हालात बन जाते हैं। पंप से पानी बाहर निकाला जाता है। अस्पताल की नई इमारत का निर्माण हो रहा है, जल्द ही वहां शिफ्ट हो जाएंगे।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते बिगड़ा मौसम का मिजाज
दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बाड़मेर जिले में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। वहीं, समदड़ी इलाके में रविवार शाम को शुरू हुई बारिश रात तक चलती रही।