फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मजदूरी के रुपये मांगने पर मजदूरों को खेत मालिकों ने पीटा, एसी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 03:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूर की खेत मालिकों ने पिटाई कर दी। जिले के गोलूवाला कस्बे में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है।
विज्ञापन
गोलूवाला पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला कस्बे में मजदूरी के रुपए मांगने से नाराज खेत मालिकों ने मजदूर की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है। वीडियो में आरोपी 2 लोग मजदूर की लात और मुक्कों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


गोलूवाला पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एससी-एसटी सेल के सीओ पुष्पेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। गोलूवाला पुलिस ने बताया कि थाने में दर्ज मामले के अनुसार राजू पुत्र खेताराम और उसका भाई अंग्रेज और मांगीराम खेत में रहकर मजदूरी करते हैं। 28 फरवरी की रात वे अन्नपूर्णा रसोई से खाना लेकर वापस खेत में जा रहे थे, इसी दौरान धर्मवीर सिहाग और बलराम सिहाग पुत्र रामस्वरूप वहां आ गए और आते ही मारपीट करने लगे। इससे पीड़ित और उसके भाई के पेट, छाती और गुप्तांगों पर चोट लगी है। पीड़ित और उसके भाई को आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दीं।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मजदूरी के पैसों को लेकर उनसे मारपीट की। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों से पीड़ित को छुड़वाया। गोलूवाला पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें