लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की रावतसर थाना पुलिस ने अवैध चूरा पोस्त की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।
रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि थाना के एसआई इमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान टीम ने संजय उर्फ गोरू (24) और विशाल (27) को 20 किलो अवैध चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम दोनों युवकों से अवैध चूरा पोस्त की खरीदी-बिक्री के संबंध में पूछताछ कर रही है।