फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: 20 किलो अवैध चूरा पोस्त के साथ 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, नशे के खिलाफ विशेष पुलिस अभियान

Fri, 22 Mar 2024 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले की रावतसर पुलिस ने अवैध चूरा पोस्त की तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 किलो अवैध चूरा पोस्त बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की रावतसर थाना पुलिस ने अवैध चूरा पोस्त की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि थाना के एसआई इमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान टीम ने संजय उर्फ गोरू (24) और विशाल (27) को 20 किलो अवैध चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम दोनों युवकों से अवैध चूरा पोस्त की खरीदी-बिक्री के संबंध में पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें